CAA- दिल्ली के जाफराबाद के पास मौजपुर में दो गुटों में झड़प, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

CAA- दिल्ली के जाफराबाद के पास मौजपुर में दो गुटों में झड़प, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौजपुर में पत्थरबाजी हुई है. मौजपुर जाफराबाद के नजदीक है जहां संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं. जाफराबाद में हो रहे विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मौजपुर में प्रदर्शन हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि सीएए के समर्थक और विरोधियों के बीच पत्थरबाजी हुई है.

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. संयुक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी रेंज) आलोक कुमार ने कहा कि पुलिस पर भी पथराव किया गया, स्थिति नियंत्रण में है. पर्याप्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और फ्लैग मार्च कर रहे हैं.

https://platform.twitter.com/widgets.js

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा की घटना दिसंबर के महीने में देखने को मिली थी.

इलाके में पत्थरबाजी की घटना को देखते हुए मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है. जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के निकट सैंकड़ों सीएए-विरोधी प्रदर्शनकारियों ने सीलमपुर, मौजपुर और यमुना विहार को जोड़ने वाली सड़क को बंद कर दिया, जिसके बाद से इलाके में तनाव है.

 

 

 

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں