
पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने लोकसभा चुनाव में 70 लाख रुपये की तय सीमा से ज्यादा रकम खर्च किया है. इस बात की जानकारी शनिवार को एक निर्वाचन अधिकारी ने दी. रिपोर्ट के अनुसार सांसद सनी देओल का चुनाव खर्च 78,51,592 रुपये पाया गया, जो लोकसभा चुनाव के लिए तय खर्च सीमा 70 लाख रुपये से 8.51 लाख रुपये अधिक है.
निर्वाचन अधिकारी ने कहा, “गुरदासपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग को चुनाव खर्च पर अंतिम रिपोर्ट भेजी है.” अधिकारी ने कहा कि सनी देओल से चुनाव में पराजित हुए कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने तय खर्च सीमा के भीतर 61,36,058 रुपये खर्च किए. अधिकारियों ने कहा कि सनी देओल जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा भेजी गई चुनाव खर्च रिपोर्ट को चुनौती दे सकते हैं.
निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सनी देओल अब तक इकलौते उम्मीदवार हैं जिनका चुनाव खर्च तय सीमा से ज्यादा पाया गया है. गुरदासपुर जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त ने पिछले महीने सनी देओल को नोटिस भेजकर उनसे चुनाव खर्च पर जवाब मांगा था.
आपको बता दें कि बीजेपी सांसद सनी देओल ने सुनील जाखड़ को 82,459 मतों के अंतर से चुनाव में शिकस्त दी थी.
This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source