73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अंतर्राष्ट्रीय स्मारकों पर तिरंगे की रौशनी के रूप में पुरानी तस्वीरें शेयर

भारत के 73वें स्वतंत्रता दिवस के समापन के बाद, बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने भारतीय ध्वज के रंग में जगमगाते प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय स्मारकों की तस्वीरें ट्वीट कीं। हालांकि, तथ्य-जांच से पता चलता है कि इनमें से प्रत्येक तस्वीर पुरानी है।

पहली तस्वीर – नियाग्रा फॉल

गूगल पर रिवर्स-इमेज सर्च से पता चला कि यह तस्वीर पांच साल पुरानी है। हालंकि इसी तस्वीर का उपयोग वर्षों से किया जा रहा है – 2015, 2017, 2018 में – हमें इसकी सबसे पहली उपस्थिति 28 अगस्त 2014 को एशियन ट्रिब्यून नाम की एक वेबसाइट पर मिली है।

हाल ही में कई सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें नियाग्रा फॉल में तिरंगे को जगमगाते हुए देखा जा सकता है।

यह वीडियो दो साल पुराना है। ऑल्ट न्यूज़ ने 16 अगस्त 2017 को यूट्यब पर अपलोड की गई समान क्लिप मिली है।

दूसरी तस्वीर – एम्पायर स्टेट बिल्डिंग

इस तस्वीर को 15 अगस्त 2018 को एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया गया था।

जबकि कपूर द्वारा साझा की गई तस्वीर पुरानी है, भारत के महावाणिज्य दूतावास के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 73वें स्वतंत्रता दिवस पर एम्पायर स्टेट बिल्डिंग को जगमगाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया गया था।

तीसरी तस्वीर – बुर्ज खलीफा

2017 में तिरंगे में जगमगाते बुर्ज खलीफा की तस्वीर का पता लगाया गया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने दो साल पहले यह तस्वीर साझा की थी।

हालाँकि ऋषि कपूर द्वारा साझा की गई तस्वीरें इस साल के स्वतंत्रता दिवस समारोहों से संबंधित नहीं हैं, लेकिन दुनिया की सबसे ऊंची इमारत वास्तव में 73वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय ध्वज के रंगों में रौशन की गई थी।

इस साल जनवरी में, भारतीय ध्वज के रंगों में पीसा की झुकी हुई मीनार और स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी जैसे कई अंतरराष्ट्रीय स्मारकों की डिजिटल रूप से बनाई गई तस्वीरें वायरल हुई थीं।

The post 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अंतर्राष्ट्रीय स्मारकों पर तिरंगे की रौशनी के रूप में पुरानी तस्वीरें शेयर appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں