नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस ऐ इत्तेहादुल मुस्लिमीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र के लिये नामाँकन दर्ज किया है,जिसके बाद उन्होंने अपने प्रचार की रफ्तार भी तेज करदी है,और लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क शुरू कर दिया है।

इसी बीच एक खबर आई है कि हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से असदउद्दीन ओवैसी के पर्चा भरने के दो दिन बाद आज बुधवार को यहाँ अकबरुद्दीन ओवैसी ने भी इस सीट अपना नामाकंन दाखिल किया है। मीडिया में खबर आने के बाद मानो हड़कंप मच गया। रिपोर्ट के मुताबिक अकबरुद्दीन ओवैसी ही हैदराबाद से चुनाव लड़ेंगे। पहले यह स्पष्ट था की असद ओवैसी हैदराबाद से लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
लोकल मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है की असदुद्दीन ओवैसी महाराष्ट्र के औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। तो अकबरुद्दीन ओवैसी हैदराबाद से चुनाव लड़ेंगे ।
