हैदरबाद- विवादों में रहने वाले विधायक राजा सिंह पहुचे अहमद शाही मस्जिद, देखें विडियो

हैदरबाद- विवादों में रहने वाले विधायक राजा सिंह पहुचे अहमद शाही मस्जिद, देखें विडियो

हैदराबाद : अक्सर अपने बयानो से विवादों में रहने वाले गोशालामहल विधानसभा  के विधायक राजा सिंह अपने निर्वाचन क्षेत्र में स्थित अहमद शाही मस्जिद का दौरा किया।

खबर के अनुसार, मस्जिद का एक हिस्सा जो बारिश के कारण गिर गया था, वहीँ बाद में उसको जीएचएमसी प्राधिकरण द्वारा भी गिराया  गया था। जिसके लिए मुसलमानों के एक ग्रुप ने राजा सिंह से मुलाकात की।

इस बैठक के बाद विधायक ने मस्जिद का दौरा किया। अपने दौर के दौरान उन्होंने पाया कि मौज़िन के कमरे की छत अच्छी स्थिति में नहीं है। और आने वाले दिनों में खतरा पैदा कर सकती है। और उन्होंने आश्वासन दिया कि दीवार और छत का निर्माण जल्द पूरा होगा। उन्होंने यह भी कहा, “सबको लेकर चलना हमारा कर्तव्य है”।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں