भारत के सबसे अमीर व्यक्ति फिर बने मुकेश अंबानी, दो पर पहुंचे गौतम अडानी!

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति फिर बने मुकेश अंबानी, दो पर पहुंचे गौतम अडानी!

फोर्ब्स इंडिया की ओर से जारी सूची में कहा गया है कि 51.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी लगातार 12वें साल सबसे अमीर भारतीय हैं।

भारत के धनकुबेरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी लगातार 12वें साल भी सबसे अमीर भारतीय बने रहे। वहीं अडानी ग्रुप के मुखिया गौतम अडानी लंबी छलांग के साथ दूसरे नंबर पर हासिल किया है। आपको बताते जाए कि देश के 100 धनकुबेरों की संपत्ति में 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

फोर्ब्स इंडिया की ओर से जारी सूची में कहा गया है कि 51.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी लगातार 12वें साल सबसे अमीर भारतीय हैं।

टेलिकॉम सेक्टर में जियो के अच्छे प्रदर्शन की सहायता से अंबानी की संपत्ति में 4.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी इस सूची में कोई स्थान नहीं मिल पाया है।

गौतम अडानी ने इस साल 8 नंबर की छलांग लगाते हुए दूसरे सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। उनकी कुल संपत्ति 15.7 अरब डॉलर है। अडानी ने ऑस्ट्रेलिया में कोयले कारोबार में कदम रखा है तो उन्होंने एयरपोर्ट्स से डेटा सेंटर्स तक में कारोबार का विस्तार किया है।

तीसरे स्थान पर हिंदुजा ब्रदर्स हैं, जिनकी कुल संपत्ति 15.6 अरब डॉलर बताई गई है। चौथे नंबर पर पलोंजी मिस्त्री (15 अरब डॉलर) हैं तो इनके बाद बैंकर उदय कोटक (14.8 अरब डॉलर) पांचवें स्थान पर हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading