हिमाचल प्रदेश का पुराना वीडियो, कश्मीर में सरकार द्वारा सेब के पेड़ों की कटाई के रूप में साझा

सेब के पेड़ों को काटे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया में इस दावे के साथ साझा किया जा रहा है कि भारत सरकार राज्य से संबंधित धारा 370 के प्रमुख प्रावधानों को रद्द करने के हालिया कदम के बाद कश्मीर में सेब के बागानों को नष्ट कर रही है।

उपरोक्त ट्वीट 27 अगस्त को पोस्ट किया गया था, और अब तक 550 से अधिक बार रीट्वीट किया जा चुका है। साथ के संदेश में कहा गया है कि धारा 370 हटाने के बाद कश्मीर में बागानों को नष्ट किया जा रहा है। वीडियो 46-सेकंड लंबा है, और फलों से लदे सेब के पेड़ों को काट कर गिराते हुए दिखलाता है।

हिमाचल प्रदेश का पुराना वीडियो

उपरोक्त ट्वीट के टिप्पणी अनुभाग में, एक उपयोगकर्ता ने यह बतलाते हुए कि विचाराधीन वीडियो जुलाई 2018 का है, टिप्पणी की थी कि वह वीडियो कश्मीर का नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश का है, और एक अतिक्रमण विरोधी अभियान का प्रतिनिधित्व करता है।

उपरोक्त ट्वीट में एक यूट्यूब लिंक शामिल था, जिसमें वही वीडियो दिखलाया गया था। इसे जुलाई 2018 में अपलोड किया गया था, और यहां नीचे पोस्ट किया गया है। इस वीडियो के अलावा, ऑल्ट न्यूज़ को जुलाई 2018 में अपलोड किया हुआ एक और वीडियो मिला, जिसमें शिमला में सेब के पेड़ों को गिराते हुए दिखलाया गया था।

सेब के पेड़ों की कटाई एक अतिक्रमण विरोधी अभियान का हिस्सा थी, 2018 में जिसका आदेश हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय ने दिया था। मई 2018 की एक इंडियन एक्सप्रेस रिपोर्ट में कहा गया है, “हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने बुधवार को वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण को हटाने के अदालती आदेश को लागू करने के हिस्से के रूप में शिमला के सेब-क्षेत्र में सेब के पौधों की कटाई पूरी करने के लिए विशेष जांच के दल (SIT) को एक सप्ताह का समय दिया।”

इस रिपोर्ट में कहा गया है, “जिन बागान मालिकों के फल देने वाले पौधों पर कुल्हाड़ी चली, उनमें 13 वे लोग शामिल थे, जिन्हें हाईकोर्ट ने ‘बड़े’ सेब उत्पादकों के रूप में पहचाना था, जिन्होंने कथित रूप से 50 से 200 बीघा जंगलों का अतिक्रमण किया था और पिछले चार दशकों के दौरान सेब की अर्थव्यवस्था से समृद्ध हुए थे।”

यह दोहराया जा सकता है कि विचाराधीन वीडियो कश्मीर का नहीं है और ‘भारत सरकार द्वारा सेब के बागानों को नष्ट करने’ का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, जैसा कि दावा किया गया है। यह हिमाचल प्रदेश का है और साल भर से ज्यादा पहले, 2018 का है।

The post हिमाचल प्रदेश का पुराना वीडियो, कश्मीर में सरकार द्वारा सेब के पेड़ों की कटाई के रूप में साझा appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading