देश के अलग-अलग हिस्सों से भीषण हादसों की खबर सामने आ रही हैं। इन हादसों में 33 से अधिक मौत हुई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
महाराष्ट्र में 6 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के चंद्रपुर के मुल इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
Maharashtra: 6 dead and 6 injured in a collision between a car and a truck in Mul, Chandrapur. More details awaited. pic.twitter.com/QUzrU4MnQB
— ANI (@ANI) February 19, 2020
तमिलनाडु: बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 19 लोगों की मौत
तमिलनाडु के तिरुपुर जिले के अविनाशी शहर के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की बस और कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर में 19 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मरने वालों में 14 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं। हादसे में कई लोग घयाल भी हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची और रहात-बचाव का काम शुरू किया गया। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#UPDATE Deputy Tehsildar of Avinashi: 19 people – 14 men and 5 women, died in the collision between a Kerala State Road Transport Corporation bus & a truck near Avinashi town of Tirupur district. https://t.co/pOss4LTAtv
— ANI (@ANI) February 20, 2020
जम्मू-कश्मीर: ट्रक-कार की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में जतवाल के पास जम्मू-पठानकोट हाईवे पर ट्रक और कार की टक्कर में एक परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jammu and Kashmir: 5 members of a family died after their car collided with a truck on Jammu Pathankot National Highway near Jatwal in Samba district today. Police have started an investigation after registering a case. pic.twitter.com/hEoYQSqcid
— ANI (@ANI) February 20, 2020
Tamil Nadu: 3 dead and around 10 injured after a crane collapsed on the set of movie Indian 2, during the shooting of the film near Chennai, last night. Injured persons were shifted to a hospital. Visuals from EVP Film City in Poonamallee, where the incident took place. pic.twitter.com/C2l3YsLk8E
— ANI (@ANI) February 20, 2020
चेन्नई: कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 की शूटिंग के दौरान क्रेन गिरी, 3 असिस्टेंट डायरेक्टर की मौत
चेन्नई में कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 की शूटिंग के दौरान क्रेन गिरने से 3 असिस्टेंट डायरेक्टर की मौत हो गई, जबकि 10 लोग जख्मी हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है। हादसा बुधवार रात 9.30 बजे हुआ। उस वक्त चेन्नई के पास ईवीपी फिल्म सिटी में एक सीन की शूटिंग हो रही थी। हादसे में फिल्ममेकर और डायरेक्टर शंकर बाल-बाल बच गए।