हरियाणा में महिलाओं के कपड़े पहने चार लोगों को भीड़ ने बच्चा चोर समझकर पीटा

पुलिस द्वारा ले जाए जा रहे, महिलाओं की तरह कपड़े पहने चार लोगों का एक वीडियो फेसबुक पेज ‘पहचान फरीदाबाद’ द्वारा साझा किया गया। वीडियो पोस्ट करते हुए, इस पेज ने दावा किया कि ये लोग बच्चा चोर थे, जिन्हें पुलिस ने हरियाणा में बल्लभगढ़ शहर के डीग इलाके में गिरफ्तार किया था। वीडियो के साथ संदेश था- “सुरक्षित हुए शहर के बच्चे, पकड़ी गई बच्चा चोरी करने वाली गैंग”। इस पोस्ट को अब तक 3,800 से अधिक शेयर मिले हैं।

 

सुरक्षित हुए शहर के बच्चे , पकड़ी गई बच्चा चोरी करने वाली गैंग

फरीदाबाद : शहर में फतेहपुर बिल्लौच के पास में दीग गांव में बच्चा चोर पकड़े जा चुके हैं। अजीबोगरीब पहनावा पहनकर छुप कर बैठे थे ये चोर प्रशासन और गांव के लोगों ने मिलकर उन्हें धर दबोचा ।

Posted by Pehchan Faridabad on Sunday, 25 August 2019

तथ्य-जांच

गूगल पर एक कीवर्ड खोज से हमें 26 अगस्त, 2019 को प्रकाशित नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट के अनुसार, ग्रामीणों ने असामान्य कपड़ों में घूम रहे चार लोगों को बच्चा चोर होने के संदेह में बेरहमी से पीटा था। ये लोग महिलाओं की तरह कपड़े पहने थे और गाँव में भीख माँग रहे थे। इस बीच, गाँव में किसी ने अफवाह फैला दी कि ये लोग बाल-अपहर्ता हैं। हमें उसी घटना की अलग समय-अवधि का एक और वीडियो भी मिला, जो पुष्टि करता है कि वीडियो डीग गांव का है। पूछताछ में, उन्होंने खुद को पलवल जिले में गोदोट गांव का निवासी बताया।

ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि महिलाओं के कपड़े पहने ये लोग एक धार्मिक नृत्य मंडली के थे, जिन्होंने थोड़े समय पहले ही पास के गाँव साहुपुरा में अपना प्रदर्शन किया था। उसी वीडियो के नीचे कम से कम दो व्यक्तियों ने टिप्पणी की थी कि ये लोग प्रदर्शन करने के लिए उनके गांव आए थे और ये बच्चा चोर नहीं हैं।

एक फेसबुक उपयोगकर्ता रवि सारंग ने आगे दावा किया कि ये बाल अपहर्ता नहीं थे और उन्हें उसी दिन बाद में छोड़ दिया गया था। ऑल्ट न्यूज़ ने सदर बल्लभगढ़ पुलिस थाने से संपर्क किया। पुलिस ने दोहराया कि ये लोग बच्चे उठाने वाले नहीं थे और वास्तव में एक नृत्य मंडली के सदस्य थे जिन्होंने महिलाओं की तरह कपड़े पहने थे। सत्यापन के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

निष्कर्ष रूप में, चार लोगों का एक वीडियो, जो महिलाओं की तरह कपड़े पहने थे और जिन्हें बच्चा चोर समझने की गलती हो गई थी, ये पुलिस द्वारा भीड़ से बचाए जा रहे थे। इस घटना के वीडियो को फेसबुक पर बड़े पैमाने से इस झूठे दावे के साथ साझा कर दिया गया कि ये हरियाणा के फरीदाबाद जिले में गिरफ्तार किए गए बच्चा चोर हैं।

The post हरियाणा में महिलाओं के कपड़े पहने चार लोगों को भीड़ ने बच्चा चोर समझकर पीटा appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading