
यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किए जाने के बाद अब पीड़ित लड़की ने स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ शिकायत भी दे दी है।
आज तक पर छपी खबर के अनुसार, पीड़िता ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को अपनी शिकायत दे दी है। हालांकि अभी तक इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
UP law student accuses Swami Chinmayanand of rape, files complaint with Delhi Police https://t.co/iBXFZP5r1r
— DNA (@dna) September 9, 2019
गौरतलब है कि शाहजहांपुर के एक कॉलेज से कानून की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर स्वामी चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाए थे। छात्रा ने स्वामी चिन्मयानंद के कॉलेज की ही एक लड़की ने उन पर यौन उत्पीड़न करने और अपहरण का आरोप लगाया था।
UP Law Student Files Rape Complaint Against Ex-Union Minister And BJP Leader Chinmayanand #Delhi Police #FIR #Swami Chinmayanand #Rape https://t.co/dvb95XKlin
— Live Law (@LiveLawIndia) September 9, 2019
गायब लड़की को उत्तर प्रदेश पुलिस ने लड़की को बरामद कर राजस्थान से बरामदगी का दावा किया था। सुप्रीमकोर्ट के निर्देश पर आरोप लगाने वाली लड़की को कोर्ट में पेश किया गया था।
कोर्ट ने पीड़िता और उसके भाई का दाखिला बरेली यूनिवर्सिटी में कराने, परिजनों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार को मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन करने का आदेश दिया था।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source