
फ़्रांस के राष्ट्रपति ने उत्तरी सीरिया पर तुर्की के हमले के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे मानवीय संकट जन्म ले सकता है।
पार्स टुडे पर छपी खबर के अनुसार, मैक्रां ने रविवार को जर्मन चांस्लर एंग्ला मर्केल के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोग़ान और अमरीका के राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ टेलिफ़ोनी वार्ता में मैंने उत्तरी सीरिया पर तुर्की के हमले को तत्काल रोकने पर बल दिया।
This is insane. The US just joined Russia to veto a UN Security Council resolution sponsored by our European allies — France, Germany, Belgium, the UK and Poland — condemning Turkey's invasion of Syria. https://t.co/DbGAd2qICf
— Michael Carpenter (@mikercarpenter) October 11, 2019
उन्होंने कहा कि मैंने तुर्की और अमरीका दोनो देशों के राष्ट्रपतियों से कहा है कि इस हमले से गंभीर मानवीय संकट उत्पन्न होगा।
मैक्रां ने कहा कि फ़्रांस और जर्मनी की संयुक्त मांग यह है कि उत्तरी सीरिया पर तुर्की का हमला तत्काल रुकना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसका एक कारण तो यह है कि इससे मानवीय संकट उपजेगा दूसरे यह कि इससे क्षेत्र में दाइश की वापसी आरंभ हो जाएगी।
France Concerned about Safety of Its Forces in NE Syria – #BasNews #Kurdistan #Syria #Rojava #France #Turkey https://t.co/EQTMmOJeFz pic.twitter.com/UOtSKkvKO2
— BasNews English (@EnglishBasNews) October 14, 2019
इसी बीच फ़्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान जारी करके बताया है कि उत्तरी सीरिया पर तुर्की के हमले को तत्काल रुकवाने के लिए राष्ट्रपति मैक्रां ने मंत्रीमण्डल स्तर की सुरक्षा बैठक आहूत की है।
ज्ञात रहे कि 9 अक्तूबर को तुर्की ने उत्तरी सीरिया पर यह कहते हुए आक्रमण आरंभ किया कि वह सीरिया से मिलने वाली अपनी सीमा को कुर्द छापामारों और आतंकवादियों से पाक करना चाहता है। बताया जा रहा है कि यह हमला करने से पहले अर्दोग़ान ने अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प से टेलिफोनी वार्ता की थी।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source