अमेरिकी फौजों का तमाम खर्च सऊदी अरब उठायेगी- ट्रम्प

अमेरिकी फौजों का तमाम खर्च सऊदी अरब उठायेगी- ट्रम्प

वाइट हाउस के बाहर प्रेस कॉन्फ़्रेंस में ट्रम्प ने कहा कि हम सऊदी अरब की मदद के लिए पश्चिम एशिया में सैन्य और दूसरे उपकरण भेज रहे हैं।

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने यह कह कर कि सऊदी अरब में हज़ारों अतिरिक्त अमरीकी सैनिकों की तैनाती का ख़र्च रियाज़ उठाएगा, एक बार फिर दुधारू गाय को दुहने का इरादा ज़ाहिर कर दिया है। ट्रम्प अपने एक बयान में सऊदी अरब को दुधारु गाय की संज्ञा दे चुके हैं।

वाइट हाउस के बाहर प्रेस कॉन्फ़्रेंस में ट्रम्प ने कहा कि हम सऊदी अरब की मदद के लिए पश्चिम एशिया में सैन्य और दूसरे उपकरण भेज रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहाः मेरे निवेदन पर सऊदी अरब ने, जो कुछ हम कर रहे हैं, हमें हर चीज़ का ख़र्च देने पर सहमति जतायी है। यह पहली बार है और हम इसकी सराहना करते हैं।

9 अक्तूबर को अपने ट्वीट में अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा था कि पश्चिम एशिया में अमरीका की मौजूदगी का फ़ैसला सबसे बुरा था और वह अमरीकी सैनिकों की वतन वापसी के चरण में है, लेकिन दो दिन पहले ट्रम्प ने कहा कि सऊदी अरब में अतिरिक्त फ़ौजी भेजने के पीछे आर्थिक पहलू हैं।

ट्रम्प ने कहा था कि हम सऊदी अरब में अतिरिक्त फ़ौजी भेज रहे हैं। सऊदी अरब इस दृष्टि से बहुत अच्छा घटक है कि वह हमेशा हमारा साथ देता है और पश्चिम एशिया का एक अहम देश है

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading