सीरियाई शरणार्थियों को लेकर दो मुस्लिम देशों में बहुत बड़ा समझौता!

सीरियाई शरणार्थियों को लेकर दो मुस्लिम देशों में बहुत बड़ा समझौता!

जॉर्डन और कतर ने सीरियाई शरणार्थियों और घरेलू समुदायों की सहायता के लिए परियोजनाएं और उपक्रम शुरू करने के लिए तीन करार किए हैं।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, जॉर्डन की सरकारी समाचार एजेंसी पेट्रा ने इस सम्बन्ध में जानकारी दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बड़ी संख्या में शरणार्थियों की उपस्थिति की वजह से प्रभावित हुए स्थानीय समुदायों और सीरियाई शरणार्थियों के लिए मदद कार्यक्रम लागू करने के लिए जॉर्डन हेशेमाइट चैरिटी ऑर्गनाइजेशन और कतर चैरिटी के बीच बुधवार को ये करार हुए।

इन परियोजनाओं के अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा और मानसिक सहयोग के क्षेत्र में सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी और अनाथ शरणार्थियों की देखरेख की जाएगी।

सीरियाई शरणार्थियों के लिए जातारी शिविर में एक स्वास्थ्य केंद्र भी स्थापित किया जाएगा। दोहा में करार के दौरान जॉर्डन के अधिकारियों ने इस संबंध में सहयोग के लिए कतर की प्रशंसा की है।

आपको बता दें कि आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस वक़्त जॉर्डन में 13 लाख सीरियाई शरणार्थी रह रहे हैं, जिनमें से 10 फीसद लोग शिविरों में रह रहे हैं।

इन्ही शरणार्थियों की मदद के लिए अब जॉर्डन और कतर ने ये समझौता किया है, जिसमे सीरियन शरणार्थियों की देखरेख की जाएगी और उन्हें स्वस्थ्य सम्बन्धी सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں