नई दिल्ली: ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष और साँसद बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी अब हैदराबाद से बाहर निकलकर सियासी ज़मीन हमवार करने में लगे हुए हैं,लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में मिली कामयाबी के बाद अब कई नये राज्यों में पार्टी का काम शुरू हो चुका है।
बिहार,उत्तर प्रदेश,महाराष्ट्र के बाद अब ओवैसी झारखण्ड पहुँच रहे हैं,और झारखंड की सियासत में बड़ा उलटफेर करने जारहे हैं,ओवैसी राँची में एक बड़ी सियासी रैली को संबोधित करेंगे।

कल 24 सितम्बर को महात्मा गांधी स्टेडियम रांची में ओवैसी विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले हैं,ओवैसी के आने की खबरों से राजनीतिक गलियारों में हलचल मचनी शुरू होगई है।

उनके साथ एआइएमआइएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता व झारखंड प्रभारी असीम वकार भी रहेंगे। संगठन को विस्तार देने के लिए वे यहां राज्य डेलिगेट्स के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे अधिवक्ताओं और मुस्लिमों, दलितों व आदिवासियों के विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों से मुलाकात करेंगे। दोपहर में वे बरियातू पहाड़ी मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source