
सिडनी के ‘सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट’ (सीबीडी) में भीड़ वाली सड़क पर मंगलवार को एक नकाबपोश व्यक्ति ने कई लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि हमले के कारण का पता नहीं चल पाया है। हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है।


ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में दिखाई जा रही तस्वीरों में व्यक्ति जोर से भागता हुआ ‘‘अल्लाह-हू अकबर” और ‘‘मुझे गोली मार दो” चिल्लाता नजर आ रहा है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा, ‘‘ सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में पुलिस का अभियान जारी है।” परिवहन प्रबंधन केंद्र ने अभियान के मद्देनजर वाहन चालकों से इस मार्ग से ना जाने की अपील की है।

उन्होंने कहा, ‘‘ किंग स्ट्रीट के सभी मार्ग क्लेरेंस स्ट्रीट से यॉर्क स्ट्रीट तक बंद हैं। इस इलाके में अधिक यातायात है और वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग लेने को कहा गया है।” आपात सेवाएं मौके पर मौजूद हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source