समुद्र की ऊंची लहरों को दर्शाता ओमान का वीडियो मुंबई के मरीन ड्राइव के रुप में वायरल

समुद्र की ऊँची लहरों को दर्शाने वाले कुछ वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया में मुंबई के मरीन ड्राइव का बताया जा रहा है। 12 से 18 सेकंड के वीडियो क्लिप को फेसबुक पर कुछ उपयोगकर्ताओं ने अपलोड और शेयर किया है। एक वीडियो में कुछ अन्य लोग तट पर इन ऊँची लहरों की तस्वीरें और वीडियो ले रहे हैं। एक वीडियो में तीव्र लहर की वजह से एक व्यक्ति को बहता हुआ देखा जा सकता है। एक अन्य वीडियो में लहरों के कारण गाड़ियों को बहते हुए भी देखा जा सकता है।

Last night, marine lines. Mumbai

Posted by Usha Maurya on Saturday, 2 November 2019

इस वीडियो को ट्विटर पर भी साझा किया गया है।

तथ्य जांच: ओमान का वीडियो

ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो क्लिप हाल की ही है, मगर मुंबई के मरीन ड्राइव की नहीं है। वास्तव में, यह वीडियो भारत से है ही नहीं। दरअसल यह वीडियो ओमान से है।

ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि एक वीडियो में साइनबोर्ड दिख रहा है, जिसमें ‘अल बहरी रोड’ लिखा हुआ था।

उसके बाद हमने गूगल पर ‘अल बहरी रोड’ सर्च किया। सर्च परिणाम के अनुसार, यह रोड ओमान के मस्कट में है।

यूट्यूब पर कीवर्ड्स ‘Al Bahri road’ (अल बहरी रोड) सर्च करने पर, ऑल्ट न्यूज़ को 30 अक्टूबर, 2019 को पोस्ट किया गया एक पांच मिनट का वीडियो मिला। इस वीडियो का शीर्षक है –“नवीनतम क्यार चक्रवात 2 मुथरा कोर्निश चक्रवात 2019 2 मस्कट/ओमान”-अनुवाद। इस वीडियो में वह हिस्सा भी मौजूद है, जिसे सोशल मीडिया में छोटी-छोटी क्लिप बनाकर प्रसारित किया जा रहा है। अल बहरी रोड पर एक स्थान है, जिसे ‘मुथरा कॉर्निश’ कहा जाता है, जो समुद्र के किनारे का विस्तार है।

यह ध्यान देने लायक है कि यह तूफान क्यार अक्टूबर, 2019 में अरब सागर में उत्त्पन्न हुआ था, जिसकी वजह से ओमान के तटीय स्थान में हल्की तूफान और बारिश हुई थी। यह चक्रवात बाद में कमज़ोर हो गया था और खतरा टल गया था। ऑल्ट न्यूज़ को प्रसारित वीडियो के समान ही, पश्चिम एशियाई समाचार संगठन द्वारा प्रकाशित वीडियो रिपोर्ट भी मिली।

लहरों को दर्शाने वाली ओमान के मस्कट के वीडियो को मुंबई के मरीन ड्राइव का बताकर सोशल मीडिया में साझा किया गया। इस वीडियो की पड़ताल बूम  ने भी की है।

The post समुद्र की ऊंची लहरों को दर्शाता ओमान का वीडियो मुंबई के मरीन ड्राइव के रुप में वायरल appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading