
भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच राजकोट में खेला जाना है। इस मैच के लाइव अपडेट्स, भारत का स्कोर, बांग्लादेश का स्कोर के साथ मैच से जुड़ी हर जानकारी के साथ इंडिया टीवी के साथ बने रहें।
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, राजकोट के इस मैदान पर अभी तक भारत ने दो टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्हें एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है।
इस मैच में भारत वैसे ही बांग्लादेश से 1-0 से पिछड़ रहा है तो भारत इस मैदान पर अपनी दूसरी जीत की तलाश करेंगे।
बात प्लेइंग इलेवन की करें तो भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होना मुश्किल है, अगर हुए तो एक बदलाव हो सकता है रोहित शर्मा खलील अहमद की जगह शार्दुल ठाकुर को मौका दे सकते हैं।
भारत ने टॉस जीतकर पहले चुनी गेंदबाजी
टीम इस प्रकार
रोहित शर्मा (c), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w), शिवम दूबे, क्रुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, के खलील अहमद।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source