समाजवादी पार्टी को झटका, पूर्व पीएम के बेटे ने राज्‍यसभा से दिया इस्‍तीफा, कर सकते हैं बीजेपी ज्वाइन

समाजवादी पार्टी को झटका, पूर्व पीएम के बेटे ने राज्‍यसभा से दिया इस्‍तीफा, कर सकते हैं बीजेपी ज्वाइन

राज्‍यसभा में सपा के सांसद नीरज शेखर ने इस्‍तीफा दे दिया है. पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज टिकट न मिलने से नाराज चल रहे थे. दरअसल, लोकसभा चुनाव में वह अपने परिवार की परंपरागत सीट बलिया से टिकट मांग रहे थे, लेकिन समाजवादी पार्टी ने टिकट नहीं दिया था, जिसके बाद से वो नाराज चल रहे थे.

हालांकि नीरज शेखर की ओर से कहा गया है कि वह अपने व्‍यक्‍ति‍गत कारणों से इस्‍तीफा दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि राज्यसभा अध्यक्ष ने नीरज शेखर के इस्तीफा को स्वीकार भी कर लिया है.

सूत्रों के अनुसार, नीरज शेखर मंगलवार दोपहर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. बीजेपी राष्ट्रीय कार्यालय में औपचारिक तौर पर उन्हें बीजेपी की सदस्यता  दिलाई जाएगी. पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर पर लिखी राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश की पुस्तक “चंद्रशेखर- द लास्ट आइकन ऑफ आइडियोलॉजिकल पॉलिटिक्स” का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विमोचन करेंगे. इससे पहले उनके बेटे नीरज शेखर बीजेपी में शामिल हो जाने की संभावना है.

नीरज शेखर के बीजेपी में शामिल होने से राज्यसभा में बीजेपी सांसदों की संख्या भले न बढ़े लेकिन उनके इस्तीफे के कारण विपक्ष की संख्या में एक सांसद जरूर कम हो जाएगा.

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں