सपना चौधरी ने भाजपा ज्वाइन कर सभी को चौकाया, पहले कही थी ये बात !

सपना चौधरी ने भाजपा ज्वाइन कर सभी को चौकाया, पहले कही थी ये बात !

डांसर सपना चौधरी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं. सपना ने आज दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली. सपना चौधरी द्वारा बीजेपी में शामिल होने के दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, डॉ. हर्षवर्धन सिंह और मनोज तिवारी समेत कई अन्‍य नेता मौजूद रहे. इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने सपना चौधरी का स्वागत किया.

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले खबरें आई थीं कि सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल हुई हैं, लेकिन बाद में उन्‍होंने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करके इस बात का खंडन किया था. उन्‍होंने कहा था कि उनका भविष्‍य में भी कांग्रेस से जुड़ने का इरादा नहीं है.

इसके ठीक बाद सपना की मनोज तिवारी के साथ मीटिंग की फोटोज सामने आए थे. कांग्रेस ने फॉर्म भी दिखाए थे जिसे सपना द्वारा भरा गया बताया गया था. बाद में सपना ने इसका भी खंडन कर दिया था. इसके ठीक बाद सपना की बीजेपी नेता मनोज तिवारी से मीटिंग की तस्वीरें सामने आई थीं.

सपना चौधरी की पॉपुलरिटी का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. वैसे तो हर उम्र के लोगों पर सपना चौधरी का जादू सिर चढ़कर बोलता है लेकिन युवाओं में उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है. सपना चौधरी के फैन हरियाणा और यूपी में ही नहीं हैं बल्कि बिहार और अन्य राज्यों में भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है.

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading