नई दिल्ली: सऊदी अरब की राजधानी रियाद सहित कई शहरों में पहली बार तेज बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट आई है,शुक्रवार से कई इलाकों में बर्फबारी भी हुई. ताबुक और दुबई में शुक्रवार सुबह से ही रुक-रुककर बर्फबारी जारी है।
बता दें कि ताबुक जॉर्डन की सीमा से लगा इलाका है. इसे सऊदी के सबसे खूबसूरत इलाकों में शुमार किया जाता है. यहां ख़ुश्बूदार पौधे हैं, जिनका इस्तेमाल परफ़्यूम बनाने में होता है।
‘अरब न्यूज़’ और ‘गल्फ न्यूज़’ के मुताबिक, बर्फ से जबल अल-लावज़, अल-दाहेर और अल्क़ान पर्वत पूरी तरह कवर हो चुके हैं. सऊदी अरब का ये उत्तरी हिस्सा है, जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है. हर साल बर्फबारी देखने के लिए पर्यटक यहां आते हैं।

अगले 24 घंटे में तेज बारिश की चेतावनी
‘गल्फ न्यूज़’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब के उत्तरी हिस्से के इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है. स्थानीय मौसम विभाग ने ताबुक, मदीना और उत्तरी सीमावर्ती इलाके में अगले 24 घंटे में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है. लोगों से अपील की गई है कि जरूरत न पड़ने पर वो घरों से बाहर न निकलें।
इसके अलावा कई अन्य इलाको जैसे अल खर्ज, हॉतात बानी तमीम, अल-बहा और उसके उपनगरों सहित बलजुराशी प्रांत में भी भारी बारिश हुई है. मौसम विभाग का कहना हैं कि ऐसे ही बादल जेद्दा में भी आ सकते हैं।

लोग ले रहे बर्फबारी का मजा
बर्फबारी का मज़ा लेते हुए लोग वीडियो भी शेयर कर रहे हैं. सऊदी अरब के लोग अपने देश में स्विट्ज़रलैंड का मज़ा ले रहे हैं. वे बर्फ में खेल रहे और स्नोमैन बना रहे हैं. हालांकि, बारिश के साथ हो रही बर्फबारी से इस बार लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है।

एक यूजर ताबुक में बर्फबारी का वीडियो शेयर किया है. यूजर ने लिखा, ‘क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि ये कौन सी जगह है? यह रूस नहीं है. इटली या नॉर्वे भी नहीं है.?
आपको बता दें कि बीते साल सऊदी अरब में भारी बर्फबारी हुई थी. सऊदी अरब के कई इलाकों के रेगिस्तान बर्फ से ढक गए थे. वहीं, साल 2016 में नवंबर में हुई भारी बारिश से सऊदी अरब में 7 लोगो की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल भी हो गए थे।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com