सऊदी अरब पर हमलें का जवाब देने के लिए अमेरिका तैयार है- ट्रम्प

सऊदी अरब पर हमलें का जवाब देने के लिए अमेरिका तैयार है- ट्रम्प

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि सऊदी अरब में तेल संयंत्रों पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया देने के लिए उनका देश तैयार है। यह पहला मौका है जब राष्ट्रपति ने एक संभावित अमेरिकी सैन्य प्रतिक्रिया का संकेत दिया है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘सऊदी अरब मे तेल संयंत्र पर हमला हुआ। हमारे पास यह मानने का वाजिब कारण है कि हम अपराधी को जानते हैं। यदि इसकी पुष्टि हो जाती है तो हम तैयार हैं लेकिन हम इसके बारे में सऊदी अरब से जानना चाहते हैं कि इस हमले का क्या कारण है।’

आपको बता दें कि यमन में ईरान समर्थित हुती विद्रोहियों ने शनिवार को एक बड़ी तेल कंपनी अरामको के 2 बड़े तेल संयंत्रों पर हमले का दावा किया था।

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने हालांकि इसके लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया था। पोम्पिओ ने कहा था कि ‘दुनिया के सबसे बड़े तेल आपूर्तिकर्ता कंपनी पर हमले’ को लेकर ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जो यह बताता हो कि हमला यमन ने किया है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading