
सऊदी अरब ने अपनै सैकड़ों सैनिकों की मौत और बंदी बनाए गए हज़ारों सैनिकों की ख़बरों को ख़ारिज कर दिया है
सऊदी सैन्य गठबंधन ने यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह की अब तक की सबसे बड़ी सैन्य कार्यवाही में अपनै सैकड़ों सैनिकों की मौत और बंदी बनाए गए हज़ारों सैनिकों की ख़बरों को ख़ारिज कर दिया है।
Yemen's Houthi rebels release footage of a major attack into Saudi Arabia that killed or wounded 500 soldiers with thousands of others surrendering https://t.co/OzwQoNeCZI pic.twitter.com/JCfjNX61Iq
— Al Jazeera English (@AJEnglish) September 29, 2019
ग़ौरतलब है कि यमनी सेना के प्रवक्ता ने शनिवार को एलान किया था कि सऊदी प्रांत नजरान में एक सैन्य अभियान के दौरान यमनी सैनिकों ने हज़ारों सऊदी एजेंटों और कई सऊदी वरिष्ठ सन्य अधिकारियों को पकड़ लिया है, इसके अलावा इस अभियान में सऊदी सेना को भारी नुक़सान पहुंचाने के साथ ही दर्जनों वाहनों को ज़ब्त कर लिया है।
.@MikeGapes continues his diligent focus on international issues, here requesting an update from the government about what they are doing in Yemen, and what is being done to stop the repeated Houthi attacks on civilians in Saudi Arabia. pic.twitter.com/uzezGCX2N9
— The Independent Group for Change (@ForChange_Now) September 25, 2019
पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, यमन का कहना था कि नसरुम्मिनल्लाह अभियान 72 घंटे जारी रहा, जिसके लिए पिछले 3 महीनों से तैयारी की जा रही थी।
लेकिन सऊदी अरब की कई दिन की ख़ामोशी के बाद सोमवार को सऊदी सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल तुर्की अल मालेकि ने अंसारुल्लाह के दावे को झूठा बताते हुए कहा, वे मीडिया को गुमराह कर रहे हैं।
Four years of war has not brought Saudi Arabia any closer to victory, but all over #Yemen ordinary people are suffering. The world’s worst humanitarian crisis has taken root and the spectres of cholera, hunger and Saudi airstrikes loom.#RefugeesWelcome https://t.co/OiSYgaQfbL
— Oxfam Ireland (@OxfamIreland) September 30, 2019
हालांकि अंसारुल्लाह ने इस अभियान के कई वीडियो फ़ुटेज जारी किए हैं, जिसमें बड़ी संख्या में बंदियों को ले जाते हुए, सैन्य वाहनों को जलते हुए और उन्हें ज़ब्त करते हुए देखा जा सकता है।
Houthis have released videos of captured Saudi soldiers. They claim to have captured thousands in an offensive near the #Najran town of #Saudi Arabia.#Yemen
pic.twitter.com/crrfu1SBPJ
— Mete Sohtaoğlu (@metesohtaoglu) September 29, 2019
इससे पहले 14 सितम्बर को सऊदी तेल प्रतिष्ठानों पर भीषण हवाई हमलों की ज़िम्मेदारी भी अंसारुल्लाह ने ली थी और यमन पर हमले बंद नहीं होने की स्थिति में उससे भी भयानक हमले करने की चेतावनी दी थी
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source