सऊदी अरब ने इस देश पर किया बड़ा हमला, मचा हड़कंप!

सऊदी अरब ने इस देश पर किया बड़ा हमला, मचा हड़कंप!

सऊदी अरब गठबंधन ने यमन पर गत 48 घंटों के दौरान भारी बमबारी की है।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, यमनी सेना के प्रवक्ता ने रविवार की रात बताया है कि सऊदी गठबंधन के युद्धक विमानों ने देश के उत्तरी भाग पर व्यापक रूप से बमबारी की है।

यहया सरी ने बताया है कि सऊदी गठबंधन के विमानों ने गत 48 घंटों के दौरान ” सादा” और ” हिज्जा” प्रान्तों पर 150 बार से अधिक बमबारी की है जिसके दौरान दसियों आम नागरिक मारे गये और घायल हुए।

सऊदी अरब ने मार्च 2015 से यमन पर हमले आरंभ किये जो अब तक जारी हैं। यमन पर सऊदी अरब और उसके घटकों के हमलों में अब तक 16 हज़ार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और दसियों हज़ार घायल हुए हैं। सऊदी हमले की वजह से बेहद गरीब अरब देश में भुखमरी फैल गयी।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading