संसद में लगे ‘जय श्री राम’ के नारे, पहली बार सांसद बनी इस अभिनेत्री ने कही बड़ी बात !

संसद में लगे ‘जय श्री राम’ के नारे, पहली बार सांसद बनी इस अभिनेत्री ने कही बड़ी बात !

नई दिल्ली : 17वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो गया। करीब एक महीने तक चलने वाले लोकसभा सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान कई सांसदों ने संसद में ‘जय श्रीराम’ के नारे लगा दिए। इस पर महाराष्ट्र के अमरावती से स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर निर्वाचित सांसद नवनीत कौर राणा ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

एक्टिंग छोड़ राजनीति में आकर सांसद बनने वालीं नवनीत कौर राणा ने कहा कि जय श्री राम के नारे लगाने का यह उचित स्थान नहीं है। इसके मंदिर हैं। उन्होंने कहा कि सभी भगवान एक जैसे हैं। लेकिन किसी एक टारगेट करना और उसका नाम लेना। यह गलत है।

आपको बता दें कि नवनीत कौर राणा तेलुगू फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने कई फ़िल्में की हैं। वह फिल्म की दुनिया छोड़ राजनीति में आई हैं।

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں