
न्यूजीलैंड की संसद के अध्यक्ष को बच्चों को चुप कराने से ज्यादा सांसदों को चुप कराने में महारत हासिल होगी लेकिन इस शक्तिशाली राजनीतिज्ञ की कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हो गईं जिनमें वह यह करते दिख रहे हैं।
देश के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के अध्यक्ष ट्रेवोर मल्लार्ड का एक सांसद के डेढ़ माह के शिशु को बोतल से दूध पिलाते और चुप कराते हुए बुधवार को वीडियो बनाया गया। मल्लार्ड ने बाद में तस्वीरों को साझा करते हुए ट्वीट किया, “आज एक वीआईपी मेरे साथ अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठा।”
यह तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए और कई लोगों ने अध्यक्ष की प्रशंसा भी की। यह बच्चा लेबर सांसद टमाती कॉफी का बेटा है जो अपना पितृत्व अवकाश खत्म करने के बाद उसी दिन संसद लौटे थे।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source