संसद में ओवैसी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, ‘जब सरकार चली जाती हैं तो मुसलमानों के हमदर्द बन जाते हैं’

संसद में ओवैसी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, ‘जब सरकार चली जाती हैं तो मुसलमानों के हमदर्द बन जाते हैं’

एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने यूएपीए (UPA) कानून के दुरुपयोग के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए बुधवार को लोकसभा में कहा कि सत्ता से बाहर होते ही कांग्रेसमुसलमानों की ‘बिग ब्रदर’ बन जाती है. सदन में ‘विधि-विरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) संशोधन विधेयक-2019’ पर चर्चा में भाग लेते हुए ओवैसी ने कहा कि यूएपीए कानून (UPA Law) का जो दुरुपयोग हुआ है उसकी असली दोषी कांग्रेस है.

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में रहते हुए पहले संशोधन विधेयक लेकर आई थी तब भी मैंने इसका विरोध किया था तो कांग्रेस ने कहा कि ‘मैं राष्ट्रीय हित नहीं जानता’. ओवैसी ने दावा किया कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस का रुख इस तरह का होता है और सत्ता से बाहर होते ही मुसलमानों की ‘बिग ब्रदर’ बन जाती है. ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस को हमारे दर्द का अहसास तब होगा जब उसके किसी शीर्ष नेता को महीनों के लिए इस कानून के तहत जेल हो जाए.

इस पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कुछ सदस्य भी मेजें थपथपाते देखे गए. ओवैसी के आरोप पर कांग्रेस के गौरव गोगोई और कुछ अन्य सदस्य विरोध करते हुए अपने स्थान पर खड़े हो गए. गोगोई ने कहा कि ओवैसी ने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है और इसे रिकॉर्ड से हटाना चाहिए. पीठासीन सभापति मीनाक्षी लेखी ने कहा कि रिकॉर्ड की जांच की जाएगी और कुछ आपत्तिजनक होगा तो हटाया जाएगा.

इसके पहले जय श्रीराम और वंदेमातरम के नारों पर आपत्ति जताई थी
जय श्रीराम और वंदे मातरम को लेकर एक बार फिर से एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) आरएसएस (RSS) पर बरसे. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘जय श्रीराम और वंदे मातरम नहीं बोलने के कारण लोगों को पीटा जा रहा है.’ ओवैसी ने आगे कहा, ‘जय श्रीराम और वंदे मातरम नहीं बोलने की वजह से लोगों को पीटा जा रहा है. इसे लेकर मुस्लिमों और दलितों को टारगेट किया जा रहा है. इन घटनाओं के पीछे जो संगठन है उनका संबंध संघ परिवार (RSS) से है.’

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading