
इस वर्ष कई मशहूर हस्तियों ने अपने घरों में भगवान गणेश का स्वागत किया।
इस सप्ताह गणेश चतुर्थी समारोह से पहले, मान्या और संजय दत्त ने अपने करीबी दोस्तों- अभिनेता जैकी श्रॉफ और फिल्म निर्माता राहुल मित्रा के अलावा बॉलीवुड के कई अन्य लोगों के साथ मुंबई के पाली हिल स्थित अपने घर पर जोश-ओ-खरोश के साथ उत्सव मनाया।
गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। यह त्यौहार भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है किन्तु महाराष्ट्र में बडी़ धूमधाम से मनाया जाता है।
पुराणों के अनुसार इसी दिन गणेश का जन्म हुआ था।गणेश चतुर्थी पर हिन्दू भगवान गणेशजी की पूजा की जाती है।
कई प्रमुख जगहों पर भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस प्रतिमा का नो दिन तक पूजन किया जाता है।
बड़ी संख्या में आस पास के लोग दर्शन करने पहुँचते है। नो दिन बाद गाजे बाजे से श्री गणेश प्रतिमा को किसी तालाब इत्यादि जल में विसर्जित किया जाता है।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source