श्रीलंका आतंकी हमला: पूर्व पुलिस प्रमुख और पूर्व रक्षा सचिव गिरफ्तार

श्रीलंका आतंकी हमला: पूर्व पुलिस प्रमुख और पूर्व रक्षा सचिव गिरफ्तार

ईस्टर पर हुए आतंकी हमलों के सिलसिले में श्रीलंका के पूर्व रक्षा सचिव हेमासिरी फर्नांडो और निलंबित पुलिस प्रमुख पुजीत जयसुंदरा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। ये गिरफ्तारियां ऐसे समय हुईं हैं जब रविवार को अटार्नी जनरल ने अधिकारियों को फर्नांडो और जयसुंदरा पर आतंकी हमलों को रोकने में नाकाम रहने के मामले में आरोपित करने का निर्देश दिया था।

राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने भारत द्वारा साझा की गई खुफिया जानकारी पर कथित निष्क्रियता और 21 अप्रैल को श्रृंखलाबद्ध विस्फोट रोकने में नाकाम रहने पर जयसुंदरा और फर्नांडो को निलंबित किया था। भारत ने इस्लामी आतंकियों द्वारा हमले की आशंका जताई थी।

पुलिस प्रवक्ता रूवान गुनासेकरा ने कहा कि जब पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार किया तो वे अलग अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे थे। जयसुंदरा को पुलिस अस्पताल से जबकि फर्नांडो को कोलंबो राष्ट्रीय अस्पताल से गिरफ्तार किया गया। दोनों को सीआईडी के सामने पेश होना है।

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading