शो के दौरान स्वारा भास्कर ने चार साल की बच्ची को दी गालियां, केस दर्ज!

शो के दौरान स्वारा भास्कर ने चार साल की बच्ची को दी गालियां, केस दर्ज!

अपने बेबाक बयानबाजीऔर अंदाज के लिए मशहूर स्वरा भास्कर ने एक चैट शो के दौरान 4 साल के बच्चे को गालियां दे दी। शो ऑन एयर होते ही स्वरा सोशल यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं।

भास्कर डॉट कॉम के अनुसार, एक एनजीओ ने एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब स्वरा अपने बयानों की वजह से चर्चा में आई हैं। इससे पहले उन्होंने बीजेपी को गांधी जी की हत्या करने वाला बताया था।

‘सन ऑफ अबीश’ नाम के चैट शो में पहुंची स्वरा भास्कर ने बातचीत के दौरान एक एड शूट के अनुभव को साझा किया। उन्होंने इस दौरान बच्चे को कमीना और कई अपशब्द कह दिए।

उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें एक बच्चे ने आंटी कह दिया था। हालांकि मामले को लेकर उनके खिलाफ नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स में शिकायत दर्ज की जा चुकी है।

विवादित बयानों और बोल्ड सीन्स के चलते रहती हैं सुर्खियों में
2009 में आई ‘माधोलाल कीप वॉकिंग’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली स्वरा भास्कर अक्सर विवादों से घिरी रहती हैं। उन्होंने कई फिल्मों में बेहद बोल्ड सीन देकर सुर्खियां बटोरी हैं।

इसके अलावा स्वरा बेबाक बयानबाजी के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने ‘पद्मावत’ फिल्म में जौहर के बखान करने के लोकर संजय लीला भंसाली को खत लिखा था। इसके अलावा वे भारतीय सेना पर भी कर बार जुबानी हमले कर चुकी हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading