शैंपेन के साथ जश्न न मनाने पर मोइन अली और आदिल राशिद को साथी खिलाड़ियों ने कही बड़ी बात,देखिए

नई दिल्ली: 2019 का विश्वकप इंग्लैंड के लिये खुशियाँ लेकर आया है,टीम ने इतिहास रचकर विश्व चैंपियन बनी है,न्यूज़ीलैंड को मात देकर फाईनल अपने नाम करने वाली इंग्लैंड टीम की मेहनत और एकजुटता और एक दूसरे के प्रति प्रेम भाव को पूरी दुनिया ने देखा है।

इंग्लैंड चैंपियन बन गई है लेकिन तमाम खिलाड़ी एक दूसरे का सम्मान करते हैं,इस बारे मोईन अली ने कहा कि हम सभी खिलाड़ियों को एक दूसरे पर भरोसा है और यही चीज इस जीत की सबसे खास बात है. वहीं हम सभी के दिल में एक दूसरे के प्रति काफी सम्मान भी है।

मोइन ने लिखे कि सुपर ओवर में जब हमें 15 रन डिफेंड करने थे तो हम सबका भरोसा जोफ्रा आर्चर पर था. हमारे ड्रेसिंग रूम में सभी की बात का सम्मान किया जाता है. इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंग्लिश कप्तान ऑयन मॉर्गन ने कहा था कि उनके साथ अल्लाह है, क्योंकि आदिल रशीद ने उनसे यह कहा और इस बात ने उन्हें यकीन दिलाया।

मॉर्गन अक्सर हमें कहते हैं कि मैदान के अंदर और बाहर हमारी टीम विविधताओं से भरी हुई है और यह हमारी ताकत है. हमारी टीम को लेकर कई बातें हुई. टीम में आधे खिलाड़ी इंग्लैंड के नहीं हैं. लेकिन जब सबका मकसद एक ही हो तो ये कतई मायने नहीं रखता कि कौन कहां से है।

उन्हों‍ने लिखा कि एकता देश को एकजुट करने के लिए भी है. आप एक बार वापस से देख सकते हैं कि जब टीम शैंपेन से जश्न मना रही थी, तब मैं और आदिल रशीद हम दोनों पोडियम से नीचे उतर गए थे और हमें अजीब लगा कि लोग अभी तक यही सोच रहे हैं कि यह अजीब है कि हम ऐसा करते हैं. हम हमारी साथियों का सम्मान करते हैं और ऐसा करने की उनकी इच्छा है. वे हमारी मान्यताओं का सम्मान करते हैं. यह काफी आसान है. यही हमारी ताकत है और हमारी टीम है।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading