
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को पढ़ने के अलावा फ़िल्में देखने का भी बहुत शौक था। शीला का निधन शनिवार को दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में हुआ था। उनकी बेटी लतिका ने बताया कि एक जमाने में वो शाहरूख खान की बहुत बड़ी फैन थीं।
उन्होंने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, इतनी बार देखी थी कि हम लोग परेशान हो गए थे। उनके निधन के बाद शाहरूख खान ने ट्वीट इमोशनल ट्वीट करते हुए लिखा है” we miss you।
इससे पहले वो भारतीय सुपर स्टर दिलीप कुमार और राजेश खन्ना की बड़ी फैन थीं। संगीत की भी वो दीवानी थीं। शायद ही कोई दिन ऐसा बीतता है, जब वो बिना संगीत सुने बिस्तर पर जाती हैं।
शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च, 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। उन्होंने दिल्ली के जीसस एंड मेरी कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षा पाई और दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से इतिहास में मास्टर डिग्री हासिल की थी।
This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source