शिवसेना ने आर्थिक मंदी को लेकर मोदी सरकार पर बोला हमला!

शिवसेना ने आर्थिक मंदी को लेकर मोदी सरकार पर बोला हमला!

महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना को बहुमत मिलने के बाद भी सरकार बनती नजर नहीं आ रही है। वहीं शिवसेना के मुखपत्र में आर्थिक मंदी को लेकर मोदी सरकार को घेरा गया है।

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, शिवसेना ने आर्थिक मंदी पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में मंदी का दौर चल रहा है। देश का किसान संकट में है। इस बार बाजार के कारोबार में 40 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं इस बार त्योहारों पर बाजारों में रौनक देखने को नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शिवसेना इस बार ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के लिए पहली बार विधायक बने मुख्यमंत्री पद के दावेदारी कर रही है। भाजपा विधायक दल की एक बैठक 30 अक्टूबर को मुंबई में होगी।

इस बैठक में पार्टी विधायक और राज्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। अमित शाह और नेता (महाराष्ट्र भाजपा प्रभारी) सरोज पांडे भी होंगे। इसी दौरान शाह उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर सकते हैं। ठाकरे ने स्पष्ट कर दिया था कि उनकी पार्टी हर बार भाजपा की समस्याओं को नहीं समझेगी।

वहीं दूसरी तरफ निर्दलीय विधायकों को भाजपा और शिवसेना लगातार बात कर रही है। गीता जैन और राजेंद्र राउत ने भाजपा को समर्थन दे दिया है। तो वहीं दूसरी तरफ प्रहार जनशक्ति पार्टी के दो विधायक सेना में वापस आ गए। शिवसेना को एनसीपी ने भी ऑफर दिया है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں