शाहरुख खान मेलबर्न में इस बड़े अवार्ड से होंगे सम्‍मानित, हुए इमोशनल कही बड़ी बात !

शाहरुख खान मेलबर्न में इस बड़े अवार्ड से होंगे सम्‍मानित, हुए इमोशनल कही बड़ी बात !

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शाहरुख खान को 8 अगस्त को मेलबर्न के 10वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल में एक्सीलेंस इन सिनेमा अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा. शाहरुख को लिंडा डेसाऊ पुरस्कृत करेंगी. वह विक्टोरिया की 29 वीं राज्यपाल के रूप में शपथ लेने वाली पहली महिला हैं. यहां के पलास थिएटर में समारोह आयोजित होगा. शाहरुख समारोह के मुख्य अतिथि भी हैं. साल 2019 में इस कार्यक्रम का थीम साहस है. इस अवार्ड के जरिए आयोजक भारतीय सिनेमा में शाहरुख के योगदान को सम्मानित करेंगे.
90 के दशक से कई सुपरहिट फिल्मों से लोगों का मनोरंजन करने वाले शाहरुख ने कहा- “मैं इस सम्मान के लिए विनम्र और आभारी हूं. मेलबर्न में सिनेमा का जश्न मनाने के लिए भारत के विभिन्न हिस्सों से आ रहे मेरे सभी साथी व उद्योग के सदस्यों के साथ मंच और पोडियम साझा करना एक शानदार अनुभव होगा.”

इसके साथ ही शाहरुख ने कहा, “आईएफएफएम द्वारा नियोजित शानदार शाम में मैं माननीय लिंडा डेसाऊ से मिलने के लिए उत्सुक हूं.”

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں