दिल्ली के जाकिर नगर की एक इमारत में लगी भयानक आग, 5 लोगों की मौत

दिल्ली के जाकिर नगर की एक इमारत में लगी भयानक आग, 5 लोगों की मौत

सोमवार देर रात दिल्ली के जाकिर नगर में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने यह जानकारी दी है। घटना की जानकारी मिलने पर दमकल की पांच गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि घटना में 11 लोगों जख्मी हो गए है जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि आग लगने के कारणाें को अभी पता नहीं चल सका है।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں