शादी से एक महीने पहले दूल्हे के पिता का दुलहन की मां पर आया दिल, लेकर हुआ फरार

शादी से एक महीने पहले दूल्हे के पिता का दुलहन की मां पर आया दिल, लेकर हुआ फरार

गुजरात के सूरत जिले में एक युवक-युवती की शादी इसलिए टूट गई क्योंकि शादी से पहले ही दूल्हे का पिता और दुलहन की मां लापता हो गए। परिवार के मुताबिक, दूल्हे के पिता और दुलहन की मां एक दूसरे को काफी पहले से जानते थे और यह आशंका है कि एक दूसरे के प्यार में पड़कर उन्होंने शादी कर ली। दरअसल, युवक-युवती की शादी फरवरी में होने वाली थी लेकिन शादी से एक महीने पहले ही दुलहन की मां घर से लापता हो गई और दूल्हे के पिता ने भी घर छोड़ दिया. दोनों के गायब होने पर घर वालों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। परिवार से मिली जानकारी से इस बात का खुलासा हुआ कि लापता होने से पहले ही दोनों एक दूसरे को जानते थे और जवानी के दिनों में एक दूसरे से शादी करना चाहते थे।

वहीं 10 दिन पहले हुई शिकायत के बाद भी जब पुलिस दोनों का पता नहीं लगा सकी, तो दोनों परिवारों ने शादी का रिश्ता तोड़ दिया। एक साल पहले ही रिश्ता तय किया गया था और इसके लिए युवक और युवती दोनों की सहमति भी थी। हालांकि बाद में माता-पिता की गुमशुदगी का मामला सामने आने पर परिवार ने उन दोनों की शादी से इनकार कर दिया।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading