व्यक्ति दूध में गंदा पानी मिलाने का वीडियो भारत का नहीं

सोशल मीडिया में एक वीडियो, जिसमें एक व्यक्ति सफ़ेद रंग के प्रवाही में गंदे पानी की मिलावट कर रहा है। यह वीडियो इस दावे से प्रसारित है कि इस दूध को बाढ़ प्रभावित इलाको में लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

 

See how this burger adding flood water in the milk the milk is for flood affected peoples from the some dinar
Spread this vedeo as much as you can so that this person gets punished

Posted by Akash Ahale on Monday, 12 August 2019

समान दावे से एक मराठी संदेश के साथ भी यह वीडियो साझा किया गया है –“पूरग्रस्त भागात दुध पुरवठा करण्यात येत आहे पण त्यातहि भ्रष्टाचार करतोय हा हरामखोर दुधाची कमतरता भरून काढण्यासाठी पुराचे पाणी टाकतोय तो ईतके फेमस करा की तो पकडला गेला पाहिजे.”

भारत का वीडियो नहीं

वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की कैप में लिखा हुआ है कि –“Duque Presidente”, यह एक स्पेनिश शब्द है। Duque या Iván Duque Márquez कोलंबिया के राष्ट्रपति हैं।

वीडियो में दिख रहा कैन एक अन्य सुराग है जिसमे लिखा हुआ है –“Tronador D”। हमने पाया कि Tronador D एक दवाई है जो घास चारे के नियंत्रण के लिए इस्तेमाल की जाती है। इस दवाई के बारे में जानकारी कोलोम्बियन कंपनी की वेबसाइट पर मिलेंगी, जो देशी दवाइयां बनाती है।

गूगल पर वीडियो की एक कीफ्रेम को रिवर्स सर्च करने से हमें इस वीडियो के ऊपर स्पेनिश वेबसाइट का एक लेख मिला। हालांकि, वेबसाइट ने स्थान के बारे में कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन उसमें कहा गया है कि कोलंबिया में मागदालेना नदी का पानी दूध में मिलाया गया था।

हालांकि, ऑल्ट न्यूज़ ने यह पाया कि ब्राजील के मनौस में दूध की मिलावट हुई थी। इस बात की जानकारी एक पुर्तगाली वेबसाइट, रोमा न्यूज़ ने की थी कि यह घटना अमेजन, ब्राज़ील में ऑटिज़ के नगरपालिका में हुई थी।

हालांकि, वीडियो के स्थान के बारे में पता नहीं चल पाया है, लेकिन यह स्पष्ट है कि वीडियो में दिख रहे कैन Tronador D की वजह से यह भारत का नहीं है। इस कीटनाशक को भारत में नहीं बेचा जाता है। इसके अलावा, कोई ठोस सबूत नहीं है कि गंदा पानी दूध में या फिर किसी अन्य सफ़ेद रंग के प्रवाही में मिला रहा है।

The post व्यक्ति दूध में गंदा पानी मिलाने का वीडियो भारत का नहीं appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading