भिवंडी में मात्र छह सेकेंड में गिरी चार माला बिल्डिंग: दो की मौत,सात जख्मी

  • भिवंडी में मात्र छह सेकेंड में गिरी चार महले की बिल्डिंग
  • दो की मौत,सात जख्मी,घायलों में दो अग्निशमन दल के जवान
  • बिल्डिंग से बाइक निकलने के चक्कर मे गई दोनो की जान
  • 31 लोगों को दिया नोटिस,मनपा ने पहले ही खाली करा लिया था बिल्डिंग

भिवंडी ।। शारीफ अंसारी ।।भिवंडी के पिराणीपाड़ा इलाके में एक चार महले की बिल्डिंग मात्र छह सेकेंड में भरभरा कर बैठ गई।जिसमें दबाने के कारण दो युवकों की मौत हो गई।जबकि पांच लोग घायल है।जिन्हें इलाज के लिए इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उक्त बिल्डिंग के गिरने के दौरान राहत बचाव कार्य के दौरान दो अग्निशमन के दो कर्मचारी भी घायल हो गए।बताते है कि पूर्णरूप से अबैध बिल्डिंग मात्र छह साल में घरसाई होने से गई।जिसे लेकर लोगों में आश्चर्य व्याप्त है।

मालूम हो कि भिवंडी के पिराणीपाड़ा इलाके में मुनव्वर बिल्डर द्वारा छह साल पहले चार महले की अबैध बिल्डिंग का निर्माण कराया गया था।जिसमे कुल 22 परिवार के 80 से ज्यादा लोग रहते थे।उक्त बिल्डिंग का पिल्लर शाम सात बजे फटने लगा।जिसकी सूचना मिलते ही मनपा प्रशासन के लोग अग्निशमन दल व पुलिस की मदद से बिल्डिंग को खाली कराने का काम शुरू कर दिया।रात 12.30 बजे तके बिल्डिंग को खाली भी करा लिया गया था।मात्र बिल्डिंग में रहने वाले चंद परिवार के लोग बिल्डिंग से अपना सामान निकलने में जुटे थे।इसी दौरान रात में 12.40 बजे एकाएक मात्र छह सेकेंड के अंदर बिल्डिंग भरभराकर बैठ गई।जिसके मलबे में कई लोग दब गए।जिसके बाद मौके पर मौजूद मनपाकर्मी व अग्निशमन दल के लोग राहत व बचाव कार्य में जुट गए।सूचना मिलने पर एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुच गई।तकरीबन पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद में बिल्डिंग के मलबे से आठ लोगों को निकाला गया।जिसमें से दो की मौत हो गई।जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।जिन्हें इलाज के लिए इंदिरा गांधी उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस हादसे के दौरान जनता की मदद करते समय नरेंद्र बोवेन (फायर ब्रिगेड कर्मी ),देवी दास वाघा (अग्निशमन कर्मी )भी घायल हो गए है।बता दे कि बिल्डिंग का पिल्लर फटने की सूचना मिलने के बाद खुद मनपा आयुक्त अशोक रणखांब ने खुद घटनास्थल पर पहुचकर बिल्डिंग में रहने वाले 22 परिवारों से बिल्डिंग को खाली करा लिया था।जैसे ही वे घटनास्थल से निकले बिल्डिंग गिर गई ।

आयुक्त ने बताया कि बिल्डिंग हादसे के बाद आस पास के कुल 31 लोगों को नोटिस देकर बिल्डिंग को खाली करा लिया गया है।इधर घटना के 17 घंटे के बाद भी बिल्डिंग मलबा हटाने का काम शुरू था तथा कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।बता दे कि घर नंबर 401 पर बनी उक्त बिल्डिंग बेहद ही तंग व सरकरी गली में है।जिसके कारण उसमें गाड़ी जाने की जगह न होने के कारण किसी तरफ प्रशासन के लोग मूसलाधार बारिश के बीच मलबा हटाने में जुटे है।
हादसे में मरने वालों का नाम

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading