
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने दावा किया है कि उन्हें और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा को शुक्रवार को श्रीनगर एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया।
येचुरी ने आरोप लगाया कि उन्हें शहर में प्रवेश करने की इजाजत भी नहीं दी गई। वाम दलों के नेता अपने पार्टी सहयोगियों से मिलने श्रीनगर गए थे। येचुरी ने कहा, ‘उन्होंने हमें एक कानूनी आदेश दिखाया जिसमें श्रीनगर में किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं देने की बात कही गई थी।’
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, येचुरी ने आगे कहा, ‘इसमें कहा गया था कि सुरक्षा कारणों से पुलिस संरक्षण में भी शहर में जाने की अनुमति नहीं है। हम अब भी उनसे बातचीत की कोशिश कर रहे हैं।’
येचुरी और राजा ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक को गुरुवार को पत्र लिखकर अपनी यात्रा की सूचना दी थी और उनसे अनुरोध किया था कि उन्हें प्रवेश की अनुमति दी जाए।
CPM महासचिव येचुरी ने कहा, ‘हम दोनों ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि हमारी यात्रा में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source