वसीम जाफर ने रणजी क्रिकेट में रचा इतिहास,बने भारत के पहले बल्लेबाज,देखिए

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुके दाएँ हाथ के बल्लेबाज वसीम जाफर ने रणजी ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है। विदर्भ की टीम के इस दिग्गज बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी में सबसे पहले 12 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। भारत में खेली जानी वाली फर्स्ट क्लास क्रिकेट की रणजी ट्रॉफी में अभी तक किसी बल्लेबाज ने इतने रन नहीं बनाए हैं, जितने वसीम जाफर ने बना दिए हैं।

मंगलवार को विदर्भ के लिए खेलते हुए वसीम जाफर ने बतौर बल्लेबाज रणजी ट्रॉफी में 12000 रनों का आंकड़ा पार किया। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में केरल की टीम के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए और बी के मैच में उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की है। मेजबान विदर्भ की टीम को 4 रन पर पहला झटका लगा था, जिसके बाद वसीम जाफर बल्लेबाजी करने उतरे थे।

वसीम जाफर ने विदर्भ से खेलने से पहले लंबे समय तक मुंबई की टीम के लिए घरेलू क्रिकेट खेली है। 2019-20 के रणजी ट्रॉफी सेशन से पहले वसीम जाफर के नाम रणजी ट्रॉफी में 11775 रन थे, लेकिन कुछ ही पारियों में उन्होंने 200 से ज्यादा रन बनाकर 12000 रनों का अंबार लगा दिया। इसी सीजन में वसीम जाफर 150 रणजी मैच खेलने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने थे।

वसीम जाफर अब इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले और रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 1996-97 में वसीम जाफर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद वे घरेलू क्रिकेट एक लेजेंड की तरह उभरे हैं। घरेलू स्तर की परफॉर्मेंस को देखते हुए वसीम जाफर को भारतीय टीम में भी शामिल किया था, जहां उनको 31 टेस्ट और 2 वनडे इंटरनेशनल मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। साल 2008 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच खेला था।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading