
हैदराबाद: हैदराबाद में एक नौजवान ने बेटी पैदा होने पर अपनी पत्नी को तीन तलाक़ दे दिया । चारमीनार पुलिस स्टेशन की सीमा में रहने वाली पीडित महिला महराज बेगम ने अपने पति दस्तगीर के ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसने मीडीया से कहा कि मैं उम्मीद करती हूँ कि मुझे इन्साफ़ मिलेगा और मेरे शौहर को उनकी हरकत के लिए सज़ा दी जाएगी। बताया गया है कि महराज बेगम को तीन तलाक़ देने के बाद दस्तगीर ने किसी दूसरी महिला से शादी भी कर ली। पुलिस इस घटना की तहक़ीक़ात कर रही है।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source