लीबिया में अमेरिका का हवाई हमला, 11 आतंकी मारे गए!

लीबिया में अमेरिका का हवाई हमला, 11 आतंकी मारे गए!

दक्षिण पश्चिमी लीबिया में हुए हवाई हमले में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 17 आतंकवादियों की मौत हो गयी। अमेरिका अफ्रीका कमांड (एफ्रीकोम) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

संजीवनी टुडे पर छपी खबर के अनुसार, फ्रीकोम ने बयान जारी कहा, “लीबिया सरकार के साथ तालमेल कर अमेरिकी अफ्रीका कमांड ने लीबिया में 26 सितंबर को हवाई हमला कर आईएस आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की। इस हमले में 17 आतंकवादियों की मौत हो गयी और किसी नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा।”

एफ्रीकोम के निदेशक हेइदी बर्ग ने कहा, “इस अभियान के तहत अमेरिकी अफ्रीका कमांड ने लीबिया में आतंकवाद फैलाने वाले आईएस के अड्डों को धवस्त कर दिया। हम क्षेत्र में आगे भी ऐसी कार्रवाई करते रहेंगे और लीबिया को सुरक्षित रखेंगे।”

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں