
देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लोगों को डरा धमकाकर और लालच देकर उनका धर्मांतरण करवाना महापाप है। इसे सख्ती से रोकना संभव नहीं है। जनजागरण फैला कर रही इसे रोका जा सकता है।
अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में आयोजित एकल अभियान परिवर्तन कुंभ के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाना है तो हर व्यक्ति को शिक्षित और संस्कारी होना जरुरी है और यही कार्य एकल अभियान कर रहा है।
नक्सल, उग्रवाद, आदिवासी वनवासी जैसे इलाके जहां जाने में बड़े-बड़े दिलेर लोगों की हिम्मत नहीं होती, वहां एकल अभियान विद्यालय चला रहा है, उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार दे रहा है, देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर रहा है, यह एक वृहद कार्य है।
नए भारत के निर्माण में भी एकल अभियान कार्यकर्ता अहम भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने एकल अभियान से अपनी दृढ़ता और प्रतिबद्धता को जताते हुए कहा कि परिवर्तन कुंभ के लिए जब लक्ष्मी नारायण गोयल जी ने उन्हें सूचित किया तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी क्योंकि एकल अभियान ही है जो देश के ग्रामीण इलाकों को जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है।
हृदय की गहराईयों से एकल अभियान से जुड़े हर व्यक्ति का भाईयों का बहनों का मैं हार्दिक अभिनंदन करता हूं।
इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल और राष्ट्रीय संत मेश भाई ओझा समेत अभियान से जुड़े कई महत्वपूर्ण लोग मौजूद थे।
This post appeared first on The Siasat.com