
पेट्रोल (Petrol)-डीजल (Diesel) की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई है. शनिवार को ऑयल मार्केटिंग
कंपनियों (OMC) ने दिल्ली में पेट्रोल 11 पैसे और डीजल के दाम में 10 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है. पिछले 3 दिन में दिल्ली में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 21 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है. गौरतलब है कि पूरे देश में प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल (petrol) और डीजल (diesel) के बदले हुए रेट लागू किए जाते हैं.
मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में बढ़े दाम
शनिवार को मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतों में क्रमश: 10 पैसे, 11 पैसे और 12 पैसे लीटर की बढ़ोतरी देखी जा रही है. वहीं मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में डीजल का भाव क्रमश: 11 पैसे, 10 पैसे और 11 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया है.
किस शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) का दाम
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार शनिवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के लिए ग्राहकों को क्रमश: 70.28 रुपये, 75.97 रुपये, 72.54 रुपये और 73.01 रुपये प्रति लीटर भुगतान करना पड़ रहा है. वहीं चारों महानगरों में ग्राहकों को डीजल के लिए क्रमश: 64.11 रुपये, 67.22 रुपये, 66.03 रुपये और 67.81 रुपये प्रति लीटर का भुगतान करना पड़ रहा है.
कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव
शुक्रवार को विदेशी बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लाल निशान में कारोबार होते हुए देखा गया था. ब्रेंट क्रूड में 66.50 डॉलर प्रति बैरल के करीब और डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड में 58.20 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ था. शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कच्चा तेल जुलाई वायदा 15 रुपये की नरमी के साथ 4,099 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था.
रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं भाव
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) भाव की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल रेट (Petrol Rate) और डीजल रेट (Diesel Rate) तय करती हैं. इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petrolium) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petrolium) रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल (petrol) और डीजल (diesel) की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं.
This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source