रेलवे ने 100 से ज्यादा ट्रेनों का समय बदला!

रेलवे ने 100 से ज्यादा ट्रेनों का समय बदला!

अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं तो ट्रेनों के पुराने समय को एक जुलाई से संशोधित कर लें। रेलवे ने एक जुलाई से बड़े स्तर पर ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। इसमें आगरा कैंट से होकर गुजरने वाली अप और डाउन की 100 से ज्यादा ट्रेन हैं। ट्रेनों के समय में 5 से 20 मिनट तक का परिवर्तन किया गया है।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, रेलवे एक जुलाई से ट्रेनों के समय में बदलाव करता है। इस बार भी फेरबदल किया गया है। ट्रेनों को समय से चलाने और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह परिवर्तन किया जाता है। उत्तर मध्य रेलवे की ओर से ट्रेनों की संशोधित समय सारिणी जारी कर दी गई है।

आगरा मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव का कहना है कि इस वर्ष आगरा से गुजरने वाली 102 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। नई व्यवस्था के अनुसार नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी आगरा कैंट पर रात 10.20 बजे के बजाय 10.10 पर पहुंचेगी। आगरा कैंट-झांसी पैसेंजर कैंट से सुबह 6 बजे के स्थान पर 6.05 बजे रवाना होगी।

आगरा कैंट-ग्वालियर पैसेंजर आगरा कैंट से सात बजे के स्थान पर 7.05 पर रवाना होगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-आगरा कैंट एक्सप्रेस आगरा कैंट पर अब दोपहर 1.15 के बजाय 1.50 बजे पहुंचेगी। आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस कैंट से शाम 5 बजे की जगह 4.45 बजे रवाना होगी।

आगरा कैंट-टूंडला पैसेंजर अब सुबह 7.45 की जगह 7.40 बजे जाएगी। इसी तरह इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस के इलाहाबाद से प्रस्थान के समय में भी परिवर्तन किया गया है। एक जुलाई से ट्रेन इलाहाबाद से रात 11.30 बजे के स्थान पर आधा घंटा पहले 11 बजे चलेगी। ट्रेन आगरा कैंट पर सुबह 6.15 पर पहुंचेगी।

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading