रिजर्व बैंक अॉफ इंडिया ने बंधन बैंक पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया!

रिजर्व बैंक अॉफ इंडिया ने बंधन बैंक पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया!

RBI ने बंधन बैंक पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना ठोक दिया है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, आरबीआई ने प्रवर्तक हिस्सेदारी कम करके 40 प्रतिशत पर नहीं लाने के लिए बंधन बैंक पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

बंधन बैंक के साथ ही RBI ने सहकारी क्षेत्र के जनता सहकारी बैंक पर भी एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया हैद्य इसके अलावा जलगांव पीपुल्स सहकारी बैंक पर भी 25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

बता दें कि बंधन बैंक को RBI से 2014 में सामान्य बैंकिंग लाइसेंस प्राप्त हुआ था और उसने अगस्त 2015 में एक पूर्ण बैंक के रूप में काम करना शुरू किया।

बंधन बैंक ने नियामकीय सूचना में कहा है कि RBI ने बैंक में बंधन फाइनेंसियल होल्डिंग्स लिमिटेड की हिस्सेदारी को कम करके 40 प्रतिशत पर लाने में असफल रहने पर जुर्माना लगाया है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں