नई दिल्ली: भारत में विशेष राज्य का दर्जा रखने वाले जम्मू कश्मीर से अब 370 हटने के बाद ये दर्जा खत्म कर दिया गया है,सरकार ने लॉ एंड ऑर्डर को बनाये रखने के लिए घाटी को सील कर रखा है,फोन इंटरनेट सहित तमाम सुविधाओं पर प्रतिबंध है।
12 अगस्त को पूरे देश मे ईद उल अज़हा का त्यौहार मनाया जायेगा,ऐसे कुर्बानी और ईद की नमाज पढ़ने का मामला सामने आयेगा,सरकार के लिए ईद का दिन बड़ा ही चुनौतीपूर्ण रहेगा,क्योंकि इस दिन नमाज के लिये लोग सड़कों पर आएँगे।

राजपाल सतपाल मलिक ने देश के अन्य राज्यों में पढ़ रहे कश्मीरी छात्र जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों के उपायुक्त कार्यालयों में लगे फोन पर कर सकेंगे परिजनों से बातचीत. राज्यपाल ने देश भर में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों के लिए बकरीद मनाने का इंतजाम करने को कहा है।
इसके लिए नामित संपर्क अधिकारियों को एक लाख रुपये आवंटित कर दिए हैं. राज्यपाल ने सूबे के सभी जिलों के पुलिस उपायुक्त कार्यालयों में अलग से टेलीफोल लाइन का इंतजाम करने को भी कहा है ताकि देश के अन्य राज्यों में पढ़ रहे कश्मीरी छात्र-छात्राएं अपने परिजनों से बात चीत कर सकें।
इसके अलावा बुधवार शाम को हुई समीक्षा बैठक में राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने जम्मू-कश्मीर में जुमे की नमाज अदा करने और ईद-उल-अजाह मनाने के लिए किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा भी की. अधिकारियों ने राज्यपाल मलिक को बताया कि बकरीद के मौके पर जानवरों की खरीदारी के लिए कश्मीर घाटी में कई जगह मंडियां बनाई जा रही हैं. इसके अलावा ईद के मौके पर राशन की दुकानों और मेडिकल स्टोर्स खोलने को कहा गया है।
जम्मू यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता विनय तुसू ने बताया कि 8 अगस्त, 2019 को विश्वविद्याल बंद रहेगा. इस दिन होने वाली सभी परिक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं. परीक्षाओं की नई तारीखें अलग से घोषित की जाएंगी. वहीं, राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद कल यानी गुरुवार को श्रीनगर के दौरे पर जाएंगे. इस दौरान वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. इसमें अनुच्छेद-370 के बाद सूबे के हालात पर चर्चा हो सकती है।