
शोपियां: राजस्थान के एक ट्रक चालक की सोमवार को यहां जम्मू और कश्मीर के शोपियां जिले के शीरमल गांव में संदिग्ध आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह सेब लोड कर रहा था जब ये घटना हुई। संदिग्ध आतंकवादियों ने उसके ट्रक में भी आग लगा दी। सूत्रों का कहना है कि यह जैश मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े आतंकवादियों का एक संयुक्त समूह था। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और तलाशी अभियान जारी है।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source