दक्षिण कोरिया की मशहुर पॉप स्टार सिंगर का कमरे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

दक्षिण कोरिया की मशहुर पॉप स्टार सिंगर का कमरे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

लॉस एंजेलिस. के-पॉप स्टार सुल्ली को लेकर बेहद ही बुरी खबर सामने आ रही है.जिससे उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा है. कोरिया की सिंगर सुल्ली  की मौत हो गयी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनका शव उनके घर में मिला है. 25 साल की अभिनेत्री का शव मिलने के बाद तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गई.

अटकलें है कि सुल्ली डिप्रेशन में चल रही थी जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली. हालांकि इसे लेकर किसी तरह की कोई औपचारिक जानकारी सामने नहीं आयी हैं.

इस पुरे मामले की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सुल्ली (Sulli) के मैनेजर से उसे  रात 3 बजकर 20 मिनट पर मृत देखा. सुल्ली  बहुत लोकप्रिय पॉप सिंगर थी. सुल्ली  का असली नाम Choi Jin-ri था.

बता दें कि सुल्ली  कोरियन फिल्मों में भी काम कर चुकी है.  उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुवात वर्ष 2005 में की थी. सुल्ली को उनके बैंड की वजह से भी पहचान मिली थी.

गौर हो कि सुल्ली  ने फैशन किंग, आई एम जैसी फिल्मों में अभिनय किया था. इसके साथ ही टीवी शो होटल डेल लूना और टू द ब्यूटीफुल का भी हिस्सा रही थी.

खबरों की मानें तो पुलिस ने फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. सुल्ली अपने घर में अकेले रहती थी.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں