VIDEO- अब फिल्मों में दिखेंगे क्रिकेटर इरफान पठान, ट्विटर पर हुए ट्रेंड !

VIDEO- अब फिल्मों में दिखेंगे क्रिकेटर इरफान पठान, ट्विटर पर हुए ट्रेंड !

क्रिकेटर इरफान पठान अब बड़े पर्दे पर एक्शन करते नज़र आएंगे. आज ही एलान हुआ है कि इरफान खान एक तमिल फिल्म में लोकप्रिय अभिनेता विक्रम के साथ नज़र आएंगे. इस फिल्म इरफान एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं. इसका निर्देशन अजय गननमुथु कर रहे हैं. अभी इस फिल्म का नाम अस्थायी तौर पर ‘चियान विक्रम 58’ रखा गया है. विक्रम को उनके प्रशंसक ‘चियान’ कहते हैं.

हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि इस फिल्म में इरफान पठान किस तरह का रोल करने वाले हैं. इरफान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए लिखा है कि  इस फिल्म को लेकर वो काफी उत्साहित हैं और उनके लिए ये चुनौती की तरह है.

इस फिल्म के ऐलान के बाद इरफान पठान लगातार ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं. उनके फैंस इस फिल्म में उनकी एक्टिंग देखने के लिए बेताब हैं.

फिल्म के सहनिर्माता सेवन स्क्रीन स्टूडियो ने ट्विटर पर लिखा कि उन्हें इरफान पठान को फिल्म में शामिल करने पर गर्व है और इसमें क्रिकेटर एक्शन करते नजर आएंगे.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں