राजस्थान का 2 साल पुराना असंबंधित वीडियो हाल में सिखों पर दिल्ली में हुए हमले के बाद वायरल

“राजिस्थान मे सिखों को गाड़ियो मे से उत्तार उतार कर मार रहे हैं #Rajasthan“

उपरोक्त संदेश एक वीडियो के साथ साझा किया गया है, जिसमें एक पगड़ी वाले व्यक्ति को कुछ लोग पीटते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो 1:33 मिनट का है, जिसे व्हाट्सएप पर प्रसारित किया गया है।

गौरतलब है कि, इस महीने की शुरुआत में राजधानी में एक सिख टेम्पो चालक की पिटाई करने वाले दिल्ली पुलिस कर्मियों के वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया गया था। इस दावे के साथ उपरोक्त वीडियो को प्रसारित किया गया है।

इस वीडियो को ट्विटर पर भी शेयर किया गया है।

हमने पाया कि फेसबुक पर भी एक व्यक्ति द्वारा इस वीडियो को इसी दावे के साथ साझा किया गया है।

2017 की घटना

वीडियो में दिखाई गई घटना 2017 में राजस्थान के अजमेर में हुई थी। DNA द्वारा प्रकाशित की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो कथित तौर पर 24 अप्रैल, 2017 को लिया गया था और यह घटना चैनपुरा में हुई थी। वीडियो में जिस व्यक्ति को अलवर के गुरुद्वारा में पीटते हुए देखा जा सकता है, उस पर चैनपुरा की महिलाओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था, लेकिन बाद में उन्हें यह कहते हुए रिहा कर दिया कि वह छेड़छाड़ में शामिल नहीं था। यह वीडियो 2017 में भी वायरल था।

इस घटना के बारे में NDTV इंडिया द्वारा की गई एक वीडियो रिपोर्ट नीचे दी गई है।

अंत में, हाल में साझा किया गया यह वीडियो 2017 में अजमेर, राजस्थान में हुई घटना से संबधित है।

The post राजस्थान का 2 साल पुराना असंबंधित वीडियो हाल में सिखों पर दिल्ली में हुए हमले के बाद वायरल appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading